PB Fintech : शेयर बाजार में गुरुवार को PB Fintech के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। खास बात यह है कि गिरावट की वजह कंपनी की किसी तिमाही रिपोर्ट या कारोबारी अपडेट से ज्यादा IRDAI के एक नए प्रस्ताव को माना जा रहा है। खबर लिखे जाने तक PB Fintech का शेयर करीब 30 फीसदी तक टूट गया था और कंपनी के मार्केट कैप में लगभग 23 हजार करोड़ रुपये की कमी देखी गई।
![]()
आखिर ऐसा क्या हुआ कि निवेशकों ने इतनी बड़ी बिकवाली कर दी?
दरअसल, Insurance Regulatory and Development Authority of India यानी IRDAI ने इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े कमीशन नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। इसमें इंश्योरेंस एजेंट, ब्रोकर और Digital प्लेटफॉर्म को मिलने वाले कमीशन को नए तरीके से बनाए रखने की बात कही गई है। बाजार की चिंता यह है कि अगर प्रस्तावित नियम इसी तरह लागू होते हैं, तो Policybazaar जैसे Digital insurance प्लेटफॉर्म की प्रति पॉलिसी कमाई पर दबाव आ सकता है।
यह भी पढ़े:- PhonePe IPO : की तैयारी तेज, आने वाला है IPO! जानिए कितनी होगी कीमत और क्या है पूरा प्लान
कमीशन में क्या बदलाव प्रस्तावित हैं?
IRDAI ने “Reframing Economy of Insurance Distribution” नाम से एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। जिसमे अलग-अलग insurance प्रोडक्ट्स पर कमीशन की सीमा को लेकर भी प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए हैं। उदाहरण के लिए, Helth insurance के नए बिजनेस पर कमीशन की सीमा करीब 15 से 20 फीसदी रखने का प्रस्ताव है। वहीं Helth insurance के रिन्यूअल और पोर्टिंग पर कमीशन को 5 से 10 फीसदी तक सीमित करने का प्रस्ताव है।

थर्ड-पार्टी मोटर इंश्योरेंस पर बहुत कम या शून्य कमीशन
लाइफ इंश्योरेंस, मोटर इंश्योरेंस और लोन के साथ बेची जाने वाली इंश्योरेंस पॉलिसियों के लिए भी अलग-अलग कमीशन सीमा प्रस्तावित की गई है। वहीं अनिवार्य थर्ड-पार्टी मोटर इंश्योरेंस पर बहुत कम या शून्य कमीशन का प्रस्ताव चर्चा में भी है।
यह भी पढ़े:- Tata Capital IPO: शेयर मार्केट में धमाका करने आ रहा टाटा का नया IPO, पैसे कमाने का है जबरदस्त मौका
एक उदाहरण से समझिए
मान लीजिए किसी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का सालाना प्रीमियम 50,000 रुपये है और डिस्ट्रिब्यूटर को 20 फीसदी कमीशन मिलता है। तो कमीशन होगा:
50,000 × 20% = 10,000 रुपये
लेकिन अगर कमीशन घटकर 15 फीसदी रह जाता है, तो कमाई होगी:
50,000 × 15% = 7,500 रुपये
यानी एक ही पॉलिसी पर 2,500 रुपये कम कमीशन मिलेगा।
यही वजह है कि बाजार PB Fintech के बिजनेस मॉडल पर इसके संभावित असर को लेकर चिंतित नजर आया।

PB Fintech पर क्यों पड़ सकता है असर?
PB Fintech का बिजनेस मॉडल बड़ी संख्या में इंश्योरेंस पॉलिसियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बेचने पर आधारित है। ऐसे में अगर प्रति पॉलिसी मिलने वाला कमीशन कम होता है, तो समान Business वॉल्यूम पर कंपनी की कमाई प्रभावित हो सकती है। खास तौर पर Helth insurance के रिन्यूअल, पोर्टिंग और नए Business से जुड़ा कमीशन कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है। कुछ ब्रोकरेज एनालिसिस में भी यह चिंता जताई गई है कि अगर नए बिजनेस पर कमीशन में बड़ी कटौती होती है, तो PB Fintech की कमाई पर दबाव आ सकता है। हालांकि यहां एक महत्वपूर्ण बात समझना जरूरी है।।
यह भी पढ़े:- What is SIP : करोड़पति बनने का ये आसान फार्मूला ,50000 हजार की सैलरी वाला भी बनेगा करोड़पति
अभी यह अंतिम नियम नहीं है
IRDAI का यह अभी कंसल्टेशन पेपर है, अंतिम नियम नहीं। रेग्युलेटर ने इंडस्ट्री से सुझाव और फीडबैक मांगे हैं। इसके बाद प्रस्ताव में बदलाव हो सकते हैं और उसके बाद अंतिम नियम जारी किए जा सकते हैं। इसलिए अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि PB Fintech की कमाई पर कितना वास्तविक असर पड़ेगा। आने वाले समय में तीन चीजें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रहेंगी—
पहली, अंतिम कमीशन कैप कितना तय होता है।
दूसरी, रिन्यूअल और पोर्टिंग पर अंतिम नियम क्या बनते हैं।
और तीसरी, क्या PB Fintech ज्यादा पॉलिसी वॉल्यूम के जरिए कम कमीशन की भरपाई कर पाती है।

फिलहाल बाजार की चिंता क्या
फिलहाल बाजार की चिंता यह है कि अगर प्रस्तावित बदलाव सख्त रूप में लागू होते हैं, तो PB Fintech की प्रति पॉलिसी कमाई और यूनिट इकॉनॉमिक्स पर दबाव आ सकता है। लेकिन जब तक IRDAI के अंतिम नियम सामने नहीं आते, तब तक पूरी तस्वीर स्पष्ट नहीं है। आपको क्या लगता है, इन प्रस्तावित कमीशन बदलावों का PB Fintech के बिजनेस पर कितना असर पड़ सकता है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।





