Tata Steel Share Price : टाटा स्टील और एपीएल अपोलो ट्यूब्स (APL Apollo Tubes) के बीच करीब 28,000 करोड़ रुपये की बड़ी डील हुई है। इस सौदे को दोनों कंपनियों के कारोबार के विस्तार के लिहाज से एक अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, शेयर बाजार ने फिलहाल इस डील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी है। डील की घोषणा के बाद एपीएल अपोलो ट्यूब्स के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली और स्टॉक एक ही कारोबारी दिन में करीब 20 फीसदी तक टूट गया। वहीं, टाटा स्टील के शेयरों में भी 9 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़े :- PB Fintech पर बड़ा संकट? 30% तक टूटा शेयर, कमीशन नियमों से क्यों डरे निवेशक
ऐसे में निवेशकों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर 28,000 करोड़ रुपये की इस डील में ऐसा क्या है, जिससे बाजार में चिंता बढ़ गई है? क्या एपीएल अपोलो ट्यूब्स के शेयरों में आई गिरावट निवेश का अवसर है या फिलहाल निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए? आइए इस पूरे सौदे, शेयरों की चाल और ब्रोकरेज की राय को विस्तार से समझते हैं।
Tata steel share price: निवेशकों को मिलेगा 2,300 रुपये का भाव?
इस डील में ओपन ऑफर भी निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू है। टाटा स्टील ने एपीएल अपोलो के शेयरधारकों के लिए 2,300 रुपये प्रति शेयर का ओपन ऑफर प्राइस तय किया है। हालांकि, यह ऑफर कुल 26 फीसदी हिस्सेदारी तक सीमित है। इसलिए ओपन ऑफर में आवेदन करने वाले सभी निवेशकों के पूरे शेयर स्वीकार किए जाएंगे, इसकी गारंटी नहीं है। शेयरधारकों को ऑफर की शर्तों और शेयरों के स्वीकार होने की प्रक्रिया को समझकर ही फैसला लेना चाहिए।

APL Apollo Share Crash एक दिन में 20% तक टूटा शेयर
Tata Steel Share Price के साथ डील की खबर सामने आने के बाद एपीएल अपोलो ट्यूब्स के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। सोमवार को कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान करीब 20 फीसदी तक लुढ़क गया। पिछले छह महीनों में इस शेयर में करीब 11 फीसदी और एक साल में लगभग 2.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ, टाटा स्टील के शेयरों में भी 9 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली। इससे साफ है कि बाजार फिलहाल इस अधिग्रहण को लेकर उत्साहित होने के बजाय इसके वित्तीय जोखिमों का आकलन कर रहा है।
यह भी पढ़े :- Tata Capital IPO: शेयर मार्केट में धमाका करने आ रहा टाटा का नया IPO, पैसे कमाने का है जबरदस्त मौका
Tata Steel Deal से APL Apollo को क्या होंगे फायदे?
हालांकि, इस डील की तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। एपीएल अपोलो के लिए यह अधिग्रहण लंबे समय में कारोबार विस्तार का बड़ा अवसर बन सकता है। फिलहाल कंपनी की उत्पादन क्षमता करीब 50 लाख टन सालाना है। टाटा स्टील के दोनों कारोबार जुड़ने के बाद इसकी कुल क्षमता बढ़कर लगभग 75 लाख टन सालाना हो सकती है।

क्या APL Apollo के शेयरों में आई गिरावट निवेश का मौका है?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या एपीएल अपोलो ट्यूब्स के शेयरों में आई भारी गिरावट के बाद निवेश करना सही रहेगा? इसका जवाब कंपनी के आने वाले वित्तीय प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। छोटी अवधि में कंपनी के सामने कर्ज का बढ़ता बोझ, ब्याज खर्च, अधिग्रहण का महंगा वैल्यूएशन और प्रमोटर की एग्जिट जैसी चुनौतियां हैं।
वहीं, लंबी अवधि में Tata Steel Share Price के कारोबार tata steel shareजुड़ने से कंपनी की उत्पादन क्षमता, बाजार में पहुंच और प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति मजबूत हो सकती है। निवेशकों को आने वाली तिमाहियों में कंपनी के कर्ज, ब्याज खर्च, कैश फ्लो, EBITDA और मुनाफे में बढ़ोतरी पर नजर रखनी चाहिए। इसके साथ ही यह देखना भी जरूरी होगा कि अधिग्रहण से मिलने वाला फायदा कंपनी के वित्तीय नतीजों में कब और कितना दिखाई देता है।
यह भी पढ़े :- PhonePe IPO : की तैयारी तेज, आने वाला है IPO! जानिए कितनी होगी कीमत और क्या है पूरा प्लान
Tata Steel और APL Apollo के बीच क्या है 28,000 करोड़ की डील?
इस पूरे सौदे को समझने के लिए सबसे पहले इसके प्रमुख हिस्सों पर नजर डालना जरूरी है। एपीएल अपोलो ट्यूब्स, Tata Steel के दो कारोबारों का अधिग्रहण करने जा रही है। इसमें टाटा स्टील का ट्यूब बिजनेस करीब 11,700 करोड़ रुपये में खरीदा जाएगा। वहीं, टाटा स्टील कलर्स में हिस्सेदारी का सौदा लगभग 16,300 करोड़ रुपये का बताया गया है। इस तरह दोनों कारोबारों की कुल डील वैल्यू करीब 28,000 करोड़ रुपये बैठती है।
इसके अलावा, Tata Steel APL अपोलो के मौजूदा प्रमोटर ग्रुप की कंपनी एस गुप्ता होल्डिंग्स से 26.38 फीसदी हिस्सेदारी 2,100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीद रही है। इसके साथ ही बाकी शेयरधारकों के लिए 2,300 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 26 फीसदी हिस्सेदारी का ओपन ऑफर भी लाया जाएगा। इस सौदे के पूरा होने पर एपीएल अपोलो में टाटा स्टील की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 52.38 फीसदी तक पहुंच सकती है। यानी कंपनी का नियंत्रण मौजूदा प्रमोटर ग्रुप से टाटा स्टील के हाथों में जा सकता है।

APL Apollo Share में गिरावट की 3 बड़ी वजह
इस डील के बाद एपीएल अपोलो के शेयरों में आई भारी गिरावट के पीछे मुख्य रूप से तीन बड़ी चिंताएं मानी जा रही हैं।
1. 28,000 करोड़ रुपये के कर्ज का बढ़ सकता है बोझ
निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता इस अधिग्रहण के लिए होने वाली फंडिंग को लेकर है। कंपनी के प्रेजेंटेशन के मुताबिक, करीब 28,000 करोड़ रुपये के इस अधिग्रहण को कर्ज के जरिए फाइनेंस करने की योजना है। इसके मुकाबले कंपनी की उपलब्ध नकदी करीब 1,150 से 1,600 करोड़ रुपये के आसपास बताई गई है। ऐसे में इतना बड़ा कर्ज लेने से कंपनी के ब्याज खर्च में भारी बढ़ोतरी हो सकती है।
2. प्रमोटर की एग्जिट से निवेशकों में चिंता
इस सौदे का दूसरा अहम पहलू एपीएल अपोलो के मौजूदा प्रमोटर ग्रुप की एग्जिट है। टाटा स्टील के पास कंपनी का नियंत्रण जाने की संभावना से निवेशक भविष्य की कारोबारी रणनीति को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, टाटा स्टील जैसी बड़ी कंपनी का साथ मिलना लंबी अवधि में कारोबार के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इस बदलाव के बाद कंपनी की रणनीति, मैनेजमेंट और संचालन में क्या बदलाव होंगे, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
यह भी पढ़े :- Stock Markets News : शेयर मार्केट गिरने पर आपका पैसा कहां जाता है, गिरावट के बाद आपके पैसे के सफर की पूरी कहानी
3. 24.8 गुना EBITDA वैल्यूएशन भी बना चिंता का कारण
इस डील को लेकर तीसरी बड़ी चिंता इसके महंगे वैल्यूएशन से जुड़ी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, यह सौदा वित्त वर्ष 2027 के अनुमानित EBITDA के मुकाबले करीब 24.8 गुना वैल्यूएशन पर किया जा रहा है। इतने ऊंचे वैल्यूएशन पर अधिग्रहण करने के बाद कंपनी को अपनी कमाई में पर्याप्त बढ़ोतरी दिखानी होगी। यदि कारोबार का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहता है, तो कर्ज और ब्याज का बोझ कंपनी के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।





