gold price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। लेकिन इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी थी। हालांकि, बाजार में अचानक ऐसा जबरदस्त बदलाव आया कि कुछ ही घंटों में gold price और Silver Price की कीमतों ने तेज रफ्तार पकड़ ली। इस तेजी का असर इतना बड़ा था कि महज दो घंटे में सोने और चांदी के बाजार में करीब 7 अरब डॉलर का इजाफा हो गया।
भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 64.4 लाख करोड़ रुपये बैठती है। ऐसे में निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि सोना-चांदी फिर से चमकने लगे? क्या गिरावट के बाद निवेशकों ने खरीदारी शुरू कर दी या फिर ट्रेडर्स की शॉर्ट कवरिंग ने कीमतों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया? आइए समझते हैं सोने-चांदी की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे की चार बड़ी वजहें। क्या है
यह भी पढ़े :- Gold Reserves in India 2026: भारत का गोल्ड रिजर्व लगातार क्यों बढ़ रहा है
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार के दौरान सोने और चांदी दोनों में शानदार तेजी देखने को मिली। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना सुबह करीब 10:30 बजे 2,200 रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ 1,24,491 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी में 5,800 रुपये से ज्यादा का उछाल आया और इसकी कीमत 1,51,701 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।
1. भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने शुरू की खरीदारी

gold price सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आने की सबसे बड़ी वजह भारी गिरावट के बाद निवेशकों की खरीदारी मानी जा रही है। दरअसल, जब किसी एसेट की कीमत लगातार गिरती है तो एक समय ऐसा आता है जब निवेशकों को वह आकर्षक वैल्यूएशन पर मिलने लगता है। पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली थी। ऐसे में कुछ निवेशकों ने इसे खरीदारी का बेहतर मौका माना। कीमतों में आई गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी की दिलचस्पी बढ़ी। जैसे-जैसे खरीदार बाजार में लौटे, वैसे-वैसे सोने और चांदी की कीमतों को भी सपोर्ट मिलने लगा।
यह भी पढ़े :- Gold China : चीन की ताबड़तोड़ सोने की खरीदारी, भारत के लिए क्यों है यह चिंता का विषय, जाने सब कुछ
2. शॉर्ट कवरिंग ने बढ़ाई सोने-चांदी की रफ्तार
कीमतों में तेजी आने की दूसरी बड़ी वजह शॉर्ट कवरिंग है। कमोडिटी और शेयर बाजार में शॉर्ट कवरिंग का मतलब होता है कि जिन ट्रेडर्स ने कीमतों में गिरावट की उम्मीद में पहले बिकवाली की थी, वे नुकसान से बचने या अपनी पोजीशन बंद करने के लिए दोबारा खरीदारी करते हैं। दरअसल, कुछ ट्रेडर्स को उम्मीद थी कि सोने और चांदी की कीमतों में अभी और गिरावट आएगी। इसी उम्मीद में उन्होंने शॉर्ट पोजीशन बना रखी थी।
लेकिन जब कीमतें गिरने के बजाय ऊपर जाने लगीं तो इन ट्रेडर्स की चिंता बढ़ गई। नुकसान से बचने के लिए उन्होंने अपनी शॉर्ट पोजीशन बंद करना शुरू कर दिया। इस प्रक्रिया में बाजार में अतिरिक्त खरीदारी का दबाव बना और कीमतों में तेजी और तेज हो गई। चांदी में 8 फीसदी तक का उछाल इसी तरह की खरीदारी के प्रभाव को दिखाता है।
3. शेयर बाजार की घबराहट कम होने से मिला सपोर्ट
![]()
इससे पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। बाजार में अनिश्चितता के कारण कुछ बड़े निवेशकों को दूसरे एसेट बेचकर कैश जुटाने की जरूरत पड़ी। इस दौरान सोने और चांदी जैसे कीमती धातुओं पर भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब निवेशकों को किसी एक बाजार में नुकसान होता है तो वे दूसरे एसेट बेचकर पैसा जुटा सकते हैं। इससे सोने और चांदी जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली संपत्तियों पर भी दबाव बन सकता है।
यह भी पढ़े :- Tata Steel Share Price Crash : आखिर क्यों धड़ाम हुआ Tata Steel का शेयर? जानिए बड़ी वजह
4. केंद्रीय बैंकों की सोने में लगातार खरीदारी

gold price की कीमतों को लंबी अवधि में सपोर्ट देने वाली एक अहम वजह दुनिया के केंद्रीय बैंकों की खरीदारी भी है। वर्ल्ड gold price काउंसिल (WGC) के आंकड़ों के मुताबिक, 2026 की तीसरी तिमाही में केंद्रीय बैंकों ने पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 42 फीसदी ज्यादा सोना खरीदा। इस दौरान उनकी कुल खरीदारी 321 मीट्रिक टन तक पहुंच गई। केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की लगातार खरीदारी इस बात का संकेत है कि दुनिया के कई देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं।
क्या सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आगे भी जारी रहेगी?
gold price सोने और चांदी की कीमतों में आई अचानक तेजी ने निवेशकों की उम्मीदें जरूर बढ़ाई हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अब कीमतें लगातार ऊपर ही जाएंगी। अगर शेयर बाजार में दोबारा बड़ी गिरावट आती है या निवेशकों को कैश जुटाने की जरूरत पड़ती है तो सोने और चांदी में फिर से बिकवाली का दबाव बन सकता है। इसके अलावा निवेशकों को बाजार की मौजूदा तेजी देखकर जल्दबाजी में निवेश का फैसला नहीं लेना चाहिए।





